फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में सूरज और फर्राटा में नीरज चमके

Sun, 16 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जनपदीय खेलकूद महोत्सव उद्घाटन में टीमों की सलामी लेते विधायक दलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को हुई दौड़ में जीआईसी के सूरज सिंह और फर्राटा दौड़ में बजरंग कॉलेज के नीरज पाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को 61वें जिला युवक खेलकूद प्रतियोगिता में तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर टीमों की सलामी ली। 100 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में जीआईसी के सूरज सिंह प्रथम, बजरंग कॉलेज के नीरज दूसरे और एसएन इंटर कॉलेज तिंदवारी के राजेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर फर्राटा दौड़ में बजरंग इंटर कालेज के नीरज पाल प्रथम, एसएन इंटर कॉलेज (तिंदवारी) के राजेश ने दूसरा व रणछोरदास इंटर कॉलेज (खप्टिहाकलां) के छोटा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बालक सीनियर वर्ग गोलाफेंक में बजरंग के अंकित कुमार, एसएन इंटर कॉलेज के राजेश व विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लवकुश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में आर्य कन्या की मणिकांती प्रथम, भगवती प्रसाद ओमर वैश्य इंटर कॉलेज की नेहा यादव द्वितीय और जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल की दीपांशी तृतीय रहीं।
विज्ञापन


लंबी कूद में बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज की दीपांशी प्रथम, आर्यकन्या की पूजा द्विवेदी द्वितीय व जयभारत की सुनीता तीसरे स्थान पर रहीं। गोलाफेंक में आर्यकन्या की रीता साहू प्रथम, जीजीआईसी की लक्ष्मी द्वितीय व एचआईसी अतर्रा की सरोज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सरस्वती इंटर कॉलेज अतर्रा के छत्रपाल ने प्रथम, जीआईसी के दिलीप द्वितीय और कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रावं के राजाबाबू ने तीसरा स्थान पाया। गोलाफेंक में जीआईसी बांदा के शुभनारायण प्रथम, एचआईसी के किशन दूसरे और एसवीएस बांदा के सौरभ तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में एसएन इंटर कॉलेज के अमित वर्मा प्रथम, बिसंडा के अजय कुमार ने दूसरा, डीएवी के रंजीत सोनकर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आर्यकन्या की पूनम देवी प्रथम व साधना दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मिलाथू की सविता प्रथम, जीजीआईसी बांदा की अंजना दूसरा, जसपुरा की छात्रा अवनी ने तीसरा स्थान पाया। इसके पूर्व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का दिल जीता। डीआईओएस हिफजुर्रमान ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। डीएवी के प्रधानाध्यापक इंद्र कुमार सिंह ने आभार जताया।

संचालन व्यायाम शिक्षक विश्राम सिंह व दिनेश सिंह ने किया। ओम प्रकाश शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, शाहिद वली, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष, रेखा भटनागर, अंतिमा श्रीवास्तव, रमेश सिंह, अवधेश सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र मस्ताना, आशीष निर्णायक रहे। डीएवी कालेज के शिक्षक अभिवावक संघ पूर्व अध्यक्ष वाजिद अली स्वागत समिति में शामिल रहे। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता ने फूल्ड मार्शल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें