फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा बांदा

Sat, 12 May 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
sun
विज्ञापन

शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह दस बजे के बाद आसमान से मानो अंगारे बरसने शुरू हो गए। दोपहर में लू के थपेड़ों ने त्वचा झुलसा दी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को सूर्यास्त के बाद भी तपिश ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के कारण प्रदेश में बांदा जनपद सबसे ज्यादा गर्म रहा।  

विज्ञापन


बुंदेलखंड गर्मी के मामले में वैसे भी अव्वल रहता है। इस साल रिकार्ड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम 46 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 6-6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हैं। शनिवार को सुबह से ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। 11 बजे पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। 12 बजे के बाद से 46 डिग्री तापमान में सड़कें सूनी हो गईं। बाजार में भी गिने-चुने लोग दिखाई दिए।

व्यापारी कूलरों व एसी में बैठे ग्राहकों की बाट जोहते रहे। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दो पहिया वाहन चालकों के लिए खासी मुश्किलें हुईं। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक रविवार को तापमान में एक डिग्री का और इजाफा हो सकता है। शाम को आंधी आने व बादल छाने के आसार हैं। इससे गर्मी की प्रचंडता से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो बांदा जिला गर्मी के मामले में शनिवार को प्रदेश में अव्वल रहा। 45 डिग्री के साथ झांसी दूसरे नंबर पर रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें