फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा-हमीरपुर मार्ग जर्जर, गड्ढों से बढ़ा खतरा

Thu, 05 Mar 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
जसपुरा कस्बे में राजमार्ग में बने गड्ढे और जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। बांदा-हमीरपुर राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कस्बे में सड़क की हालत बहुत दयनीय है। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं। वहीं पैदल राहगीरों पर कीचड़ के छींटे पड़ते हैं। सड़क के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। नालियों की सफाई न होने से कस्बे का गंदा पानी सड़क पर बहता है। यह पानी गड्ढों में भरा होता है। इससे समस्या और बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत और नालियों की सफाई को लेकर कई बार संबंधित विभागों में शिकायत की गई लेकिन इन शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय भूरेलाल सिंह, रवि सिंह, कल्लू प्रजापति और विक्रम सिंह ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही नालियों की तत्काल सफाई कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें