फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : यूपी-एमपी बार्डर के गांव में घायल पड़ा मिला किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चार दिन से लापता वृद्ध किसान यूपी-एमपी बार्डर स्थित गांव में घायल व बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे नरैनी सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने साजिश के तहत पिता को मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के महोरछा गांव निवासी जवाहर लाल (70) किसान थे। 14 नवंबर को शाम चार बजे गांव से लापता थे। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बेटे ने कालिंजर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
गुरुवार की शाम यूपी-एमपी के बार्डर पर स्थित निजामपुर खोरा गांव में ग्रामीणों ने घायल और बेहोशी हालत में उन्हें पड़ा देखा तो कालिंजर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नरैनी सीएचसी भेजा। आधार कार्ड व ग्रामीणों द्वारा पहचान करने पर बेटे को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों के सामने डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटे बेटे भगतराम ने बताया कि पिता चार दिन से लापता थे। उनके नाम 30 बीघा खेती है। साजिशन अज्ञात लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि थाने में तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष कालिंजर नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें