फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बिजली गिरने से किसान व युवक की मौत, दो लोग झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 12 Jul 2025 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बिजली गिरने से किसान व युवक की मौत हो गई। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के उतरवां शाहपुर के मजरा कल्लू पुरवा व कमासिन के दादौं गांव की है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरी है। एक स्थान पर घर गिरने से दो भाई मलबे में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। उधर, दूसरी घटना में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। दो अन्य झुलस गए। बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां शाहपुर के मजरा कल्लू पुरवा निवासी भोला ने बताया कि भांजे अभिषेक यादव उर्फ लल्ली (21) बड़े भाई पंकज (24) व मां शिवकुमारी तीनों घर में थे। शनिवार को सुबह सात बजे बारिश के बीच बिजली गिरने से कच्चा मकान ढह गया। इसमें तीनों दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मलबे से निकालकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पंकज और शिवकुमारी का इलाज किया। अभिषेक के पिता अवधेश यादव खेती करते हैं। एक एकड़ जमीन है। अभिषेक व पंकज मुंबई में रहकर कमाते थे। डेढ़ माह पूर्व ही गांव आए थे। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बताया कि बिजली गिरने से घरगिरी की घटना हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव निवासी संजय ने बताया कि पिता रामनरेश (50) गांव के प्रेमचंद्र (65) व यशवंत यादव (50) शनिवार को दोपहर करीब एक बजे गांव के बिछिया नाले की तरफ मवेशी चराने गए थे। तेज बारिश होने पर तीनों महुआ के पेड़ के नीचे छाता लगाकर बैठ गए। बिजली गिरने से तीनों झुलस गए। वहां मौजूद चरवाहों ने दादौं चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य किसानों का इलाज किया जा रहा है। रामनरेश के पास सात बीघा जमीन है। एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें