फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : मंडलायुक्त ने 23 विजेता व 17 उप विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
Banda: Divisional Commissioner honored 23 winners and 17 runners-up - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आज की शिक्षा पद्धति ज्ञानवान, धनवान और बलवान बना रही है, लेकिन दूसरी तरफ संस्कारों में कमी आ रही है। यह बात मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। उन्होंने 23 विजेता और 17 उप विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (केसीएनआईटी) में मंडलायुक्त और निदेशक डॉ. अजित सिंह ने दीप जलाकर सम्मान समारोह की शुरूआत की। मंडलायुक्त ने गुरुओं से कहा कि समय-समय पर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते रहें। प्रतिभा सम्मान का आयोजन भी छात्रों का हौसला बढ़ाता है।
स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर श्यामजी निगम ने बताया कि संस्थान द्वारा करीब 10 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 15 मई को आनलाइन परीक्षा हुई। इसमें 10वीं व 12वीं (मैथ व बायो वर्ग) व स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कुल 13,580 ने पंजीकरण कराया। 11,740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यूपी-एमपी में बंटे बुंदेलखंड के 10 जिलों से वर्गवार प्रथम व द्वितीय विजेताओं का चयन किया गया। उन्हें पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

संस्थान निदेशक डॉ. अजित सिंह ने सभी का आभार जताया। समारोह में विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल निदेशक बीएस मलिक व प्रधानाचार्य संगीता लमगोड़ा समेत अनुपमा सिंह, हरिओम राठौर, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, प्रदीप सचान, शैलेंद्र चौरसिया, सुप्रिया ओमर, मानुल गुप्ता, मोनिका दीक्षित, प्रमोद अवस्थी, नीरज तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, विकास श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, रामनरेश गौतम आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रुति शर्मा व दीक्षा अरेजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें