अतर्रा। जाब के लिए बंगलूरू गए युवा इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही यहां शोक छा गया। पुनाहुर गांव निवासी और बिसंडा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख बिसंडा राजकुमार गौतम का इकलौता पुत्र राहुल गौतम (23) बीटेक करने के बाद जॉब के लिए दो दिन पूर्व शनिवार को अपने दोस्त के यहां बंगलूरू गया था।
वहां चार दोस्तों के साथ कार से ऊटी घूमने गया था। रविवार की रात लौटते समय कार किसी वाहन से टकरा गई। चालक और राहुल समेत कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। राहुल के पर्स से मिले पहचान पत्र व फोन नंबर से यहां उसके घर में सूचना दी गई। राहुल की मां भी ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।