फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर क्लीनर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए डंपर क्लीनर की करंट से मौत हो गई। घटना के वक्त चालक डंपर में नहीं था। हमीरपुर जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव निवासी दीपक (30) पुत्र सुंदर प्रजापति शनिवार को सुबह चालक के साथ गिट्टी लेने गिरवां जा रहा था।

विज्ञापन


गिरवां गांव के पास चालक रहीम डंपर खड़ा कर शौच करने चला गया। इसी दौरान दीपक ने डंपर के ट्रॉला की सफाई करने के लिए जैक से उठा दिया। ट्रॉला हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से दीपक की वहीं मौत हो गई। गिरवां थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन संजयराज सिंह ने बताया कि दीपक शादीशुदा था। लगभग पांच साल से क्लीनर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें