फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जिंदा दफन कर दी गईं कई गायें, पोल खुली तो मचा हड़कंप, अधिकारी का दावा- गोशाला भेजी गईं

Tue, 07 Dec 2021 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में मिट्टी और भारी-भरकम पत्थरों में जिंदा गायों को दफन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। मंगलवार को विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इसका विरोध कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बांदा: नरैनी में मुख्य सड़क पर जाम लगाए गो रक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मंगलवार को गौवंशों की हत्या और शव को गैरकानूनी तरीके से दफनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने नरैनी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नरैनी विधायक राजकरण कबीर भी प्रदर्शन में पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की सीमा पर जंगल में अन्ना गायों को सिर्फ छोड़ा ही नहीं गया, बल्कि उन्हें मिट्टी और भारी-भरकम पत्थरों में जिंदा दफन कर दिया गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय भाजपा विधायक राजकरन कबीर ने कई दफन गायों को मिट्टी और पत्थरों से बाहर निकलवाया था।

इनमें कुछ की मौत हो गई थी और कुछ की सांसें चल रही थीं। विधायक ने कहा कि यह करतूत करने वाले अधिकारी या कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। उच्च स्तरीय जांच कराकर उन पर कार्रवाई होगी। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नगर पंचायत नरैनी गोशाला से शनिवार की शाम करीब आठ ट्रकों में अन्ना गायों को भर ले जाया गया था।
विज्ञापन


वहां कुछ अधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर पहुंचे गोसेवक विनोद दीक्षित और सोनू करवरिया ने टोका तो बताया गया कि गोशालाओं में भेजा जा रहा है। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई। सोमवार को अमर उजाला में यह खबर फोटो सहित प्रमुखता से प्रकाशित हुई।
 
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार को नरैनी क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकरन कबीर कई साथियों के साथ मध्य प्रदेश की घाटी पहाड़ीखेड़ा (पन्ना) पहुंचे। यहीं अन्ना पशुओं को छोड़ा गया था। सड़क किनारे मिट्टी और पत्थरों के ढेर देखकर उन्हें शंका हुई।

लोगों और पुलिस की मदद से पत्थर और मिट्टी हटाई तो कई गायें दफन मिलीं। विधायक ने बताया कि खबर छपने के बाद इन गायों को सुबह जिंदा ही मिट्टी में दफन कर दिया गया। विधायक और उनके प्रतिनिधि के मुताबिक लगभग आधा सैकड़ा गायें दफन की गई हैं। यह गोहत्या है। 

पता नहीं कौन सी गायें निकलवा रहे
विधायक राजकरन कबीर ने नरैनी एसडीएम सुरजीत सिंह से फोन पर गायों के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि गोशालाओं में भेजा गया है। एसडीएम के मुताबिक कुल 96 गायें थीं। इनमें गुढ़ाकलां की गोशाला में 26, नहरी में 25 और मसौनी में 38 व कुछ गायें रगौली भटपुरा भेजी गई हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी गायों को तीन गोशालाओं में रखा गया है। कहा कि पता नहीं विधायक जी कौन सी गायों को पत्थरों के नीचे से निकलवा रहे हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें