फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: घर पहुंचा सिपाही का पार्थिव शरीर, भाई बोला- मैं अकेला हो गया...शव से चिपट कर रोती रहीं मां-बहनें

Wed, 06 May 2026 08:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: सिपाही का शव देख हर आंखों में आंसू आ गए। मृतक सिपाही को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
शव से चिपटकर रोती मां व परिवार के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा दबिश देने गए सिपाही की वापसी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ घटना अन्य चार लोग भी हताहत हो गए थे। बुधवार को सिपाही का शव उनके गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सिपाही के शव को उनके भाई इंद्रजीत ने मुखाग्नि दी। बोला, तेरे बिना मैं अकेला हो गया...काश तू न जाता।

विज्ञापन


क्षेत्र के ब्यौंजा गांव निवासी गुलाब चंद्र के पुत्र अशोक कुमार (28) जालौन जिले के उरई कोतवाली में सिपाही पद पर तैनात थे। अपहरण के एक मामले में वह दो दरोगा, दो सिपाही व ड्राइवर के साथ हरियाणा में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते समय नूंह के पास एक्सप्रेस वे में सभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। सिपाही दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उनके तीन बहने भी हैं। करीब एक माह पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। घटना से मां सुहदिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाम तीन बीघा जमीन भी है।

विज्ञापन

पार्थिव शरीर घर पर आने के बाद मां और बहनें उससे चिपट कर रोती रहीं। इससे वहां मौजूद लोगों के आंखों में आंसू आ गए। पुलिस टीम के अरुण कुमार, सुधीर प्रताप सिंह सहित अन्य ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीओ केके त्रिपाठी, विधायक विशंभर सिंह यादव, सांसद कृष्णा पटेल, शिवशंकर पटेल, इंद्रजीत यादव, रामप्रकाश साहू, रामजीत साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें