फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा शहर की सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान

विज्ञापन
Banda city's most troubled women - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चिराग तले ही अंधेरा है। शासन के विशेष अभियान मिशन शक्ति में मंडल मुख्यालय बांदा शहर में ही सबसे ज्यादा महिलाएं और बालिकाएं परेशान हैं। उनके साथ ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

यह सच्चाई मंडल के पुलिस मुखिया/महानिरीक्षक ने मिशन की समीक्षा के दौरान खुद पाई है। मंडल के सभी 46 थानों में महिलाओं से संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें और समस्याएं बांदा शहर कोतवाली की हैं। हमीरपुर की मौदहा कोतवाली और महोबा का श्रीनगर थाना दूसरे नंबर पर है। चित्रकूट की कर्वी कोतवाली तीसरे स्थान पर है।
बुधवार को चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने मिशन शक्ति की मंडलस्तरीय समीक्षा की। मिशन शक्ति अभियान शुरू होने के बाद अब तक चारों जिले के सभी 46 थानों में 367 अर्जियां/तहरीरें आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 206 शिकायतें मंडल मुख्यालय बांदा जिले की हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर में 79, चित्रकूट में 43 और महोबा में 39 शिकायती पत्र पुलिस को मिले हैं। शिकायतों के मामले में मंडल के कोतवाली/थानों में बांदा शहर कोतवाली पहले नंबर पर है। यहां सर्वाधिक 52 प्रकरण आए हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें 44 पर कार्रवाई की जा चुकी है।
दूसरे नंबर पर हमीरपुर जिले की मौदहा कोतवाली और महोबा का श्रीनगर थाना है। यहां मिशन शक्ति से संबंधित 23-23 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। चित्रकूट की कर्वी कोतवाली को 16 अर्जियां आई हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि सभी शिकायतीपत्र संबंधित थानों को भेजे गए हैं। ज्यादातर में कार्रवाई हो चुकी है। लंबित मामलों में पुलिस जांच के बाद निस्तारण करेगी।
मिशन शक्ति से संबंधित शिकायती पत्रों की संख्या
बांदा : शहर कोतवाली- 52, मटौंध- 9, देहात कोतवाली- 11, पैलानी- 9, चिल्ला- 11, जसपुरा- 6, तिंदवारी- 7, नरैनी- 8, गिरवां- 11, कालिंजर- 4, बबेरू- 8, कमासिन- 8, मरका- 7, बिसंडा- 12, बदौसा- 4, अतर्रा- 14, फतेहगंज- 1
चित्रकूट : कर्वी कोतवाली- 16, भरतकूप- 3, मानिकपुर- 2, मऊ- 6, बरगढ़- 1, राजापुर- 5, रैपुरा- 4
हमीरपुर : शहर कोतवाली- 7, मौदहा- 23, कुरारा- 2, सुमेरपुर- 8, ललपुरा- 4, बिवांर- 7, सिसोलर- 3, मुस्करा- 7, जरिया- 4, जलालपुर- 2, चिकासी- 2
महोबा : शहर कोतवाली- 2, श्रीनगर- 23, कबरई- 11, खन्ना- 3, चरखारी- 3, खरेला- 2, कुलपहाड़- 3, महोबकंठ- 1, पनवाड़ी- 3, अजनर- 6
महिलाओं और बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए शासन स्तर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान में महिला फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है। लंबित प्रार्थनापत्रों के शीघ्र निस्तारण और पुलिस की सकारात्मक छवि एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने के निर्देश दिए गए हैं। -के.सत्यनारायणा, पुलिस महानिरीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें