फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Road Safety: ओवरलोड 20 स्कूली वाहनों का चालान, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त चेकिंग

Fri, 16 Sep 2022 02:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में गुरुवार को बेधड़क होकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले अनफिट स्कूल वाहनों को लेकर परिवहन और पुलिस विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर 20 स्कूली वाहनों का चालान किया। साथ ही,27 बालू ट्रकों का भी चालान हुआ।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से ओवरलोड वाहनों को चेक करते एआरटीओ शंकरजी व पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्कूली वाहन दुर्घटनाओं के मद्देनजर गुरुवार को मंडल मुख्यालय में परिहवन विभाग ने स्कूली बच्चों वाले वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। ओवरलोड 20 स्कूली वाहन पकड़े। इनमें छह ई-रिक्शा, चार ऑटो, आठ बस और दो वैन शामिल हैं।

विज्ञापन

इनका चालान करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चों को परिवहन और पुलिस अफसरों ने अपने वाहनों से उनके घर पहुंचाया। वहीं बुधवार रात को चली चेकिंग में बालू के 27 ओवरलोड ट्रक भी पकड़े गए। बता दें कि इस दौरान ओवरलोड, सीट बेल्ट, फिटनेस, फायर सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स समेत अन्य बिंदुओं की चेकिंग की गई।
संयुक्त चेकिंग में सहायक परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह और ट्रैफिक निरीक्षक दयाल सिंह ने कालू कुआं क्षेत्र में 10 से 15 बच्चों को लेकर जा रहे ओवरलोड ई-रिक्शा और वैन व बसें पकड़ीं। ये परिवहन अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और प्रधानाचार्य को हिदायत दी कि वाहनों की संख्या बढ़ाएं। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ मत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यात्री कर अधिकारी राम सुमेर यादव और रोडवेज के एआरएम ने नरैनी क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग में ओवर लोडिंग और अवैध संचालन में 4 ऑटो और 6 बसों का चालान किया। इनके अलावा बबेरु, गिरवां, कुरसेजा इलाकों में बालू के 27 ओवर लोड ट्रकों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें