बांदा के ओरन में संदिग्ध हालात में वृद्ध दंपती के घर में बृहस्पतिवार को शव मिले। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के कयास लग रहे हैं। हत्या की भी चर्चा रही। हालांकि, पुलिस इस बाबत कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उधर, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर नमूने लिए। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव की है। शाम को महावीर अपने बाबा मुखरू (80) से मिलने घर गया था। अंदर पहुंचने पर उसे कमरे की फर्श में बाबा मुखरू और दादी कलमतिया (75) के शव पड़े दिखाई दिए।