बांदा। उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री मैच खेला गया। इसमें बांदा की टीम ने 176 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन चित्रकूट की टीम 97 रन पर ही आलआउट हो गई।
प्रांतीय संयुक्त सचिव मोहम्मद अनस अंसारी तथा प्रांतीय संगठन सचिव अखिलेश प्रकाश ने मैत्री क्रिकेट मैच का कराया। स्टेडियम में मैच के दौरान अपर जिला जज गुणेंद्र प्रकाश ने दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया। बांदा की टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 176 रन बनाए। राजकुमार ने 56, कप्तान रामनरेश यादव ने 48 और रेशु ओझा ने 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट टीम निर्धारित 20 ओवरों में 97 रन बना सकी। अजय बहादुर ने चार विकेट लिए। सौरभ मिश्रा, रेशु ओझा, एडीजे गुणेंद्र प्रकाश, राघवेंद्र सिंह,रामनरेश व सौमित्र श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट लिए। बांदा की टीम 78 रन से जीत गई। बांदा टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कप्तान राम नरेश यादव ने किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। सर्वाधिक रन बनाने का खिताब राजकुमार खरवार को मिला।