मंडलीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ व कबड्डी में बांदा व चित्रकूट के खिलाड़ी छाए रहे। बुधवार को हिंदू इंटर कालेज में आयोजित प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में चित्रकूट के संदीप प्रथम रहे। बांदा के सलीम व अनिल दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बांदा के अनिल प्रथम, चित्रकूट के श्याम कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद में चित्रकूट के संदीप प्रथम, श्याम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में बांदा की टीम विजयी रही।
हमीरपुर उप विजेता बना। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर की नंदनी प्रथम, महोबा की कविता द्वितीय रहीं। 200 मीटर में चित्रकूट की नीटू प्रथम, शिवानी द्वितीय, 400 मीटर में चित्रकूट की मोनू प्रथम, शिवानी द्वितीय रहीं। लंबी कूद में बांदा की रीना प्रथम स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बांदा के दीपक, चित्रकूट के पंचम राजपाल को क्रमश: पहला व दूसरा, 200 मीटर दौड़ में हिमेश व सूरज को पहला, दूसरा, 400 मीटर में बांदा के हिमेश व सूरज को पहला व दूसरा, 600 मीटर में बांदा के राहुल व चित्रकूट के अंकित को पहला व दूसरा स्थान मिला।
खो-खो में बांदा की टीम विजेता व चित्रकूट उप विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर की अनामिका अव्वल, बांदा की कलावती दूसरे, 400/600 मीटर में हमीरपुर की रश्मि को प्रथम व बांदा की कलावती व अंजलि को दूसरा स्थान मिला। गोला फेंक में चित्रकूट की चौरसिया देवी, चक्का फेंक में महोबा की रजनी ने बाजी मारी। रैली में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बीएस राजपूत, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, खंड शिक्षाधिकारी शिवऔतार, राजीव प्रताप सिंह, कैलाश सिंह पटेल, जगत सिंह राजपूत, राजेंद्र कुशवाहा, जयकरन प्रजापति, हेतराम सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, जय किशोर दीक्षित, विनय पांडेय, प्रजीत सिंह, केपी सिंह आदि उपस्थित रहे।