फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में किराए से रह रहे मीडियाकर्मी के घर में चोरी हो गई। मकान में ताला बंद था। मीडियाकर्मी व मकान मालिक दोनों अपनी-अपनी रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार को लौटे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

आजाद नगर में दिनेश कुमार के मकान में मंजुल मयंक शुक्ल किराये में रहते हैं। दिनेश एक माह पहले अपनी रिश्तेदारी में गए थे, जबकि मंजुल 20 मई को बाहर गए थे। शनिवार को दोनों घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक ने बताया कि चोर लाखों के जेवर और नगदी ले गए हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मकान के पास एक व्यापारी की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उधर, शहर कोतवाल जयश्याम शुक्ल ने मौके पर जाकर पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें