अतर्रा (बांदा)। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंट मेरी
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बांदा) के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। शांति
धाम स्कूल की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
कस्बे में
शांति धाम स्कूल में शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के आधा
दर्जन स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़
बालक वर्ग में शांति धाम स्कूल कर्वी के श्रवण कुमार शिवहरे ने पहला स्थान
हासिल किया।
बालिका वर्ग में इसी स्कूल की छात्रा कृतिका ने बाजी
मारी। 400, 300 और 600 मीटर रिले दौड़ में देवेंद्र, अनुराग, रिद्धिमा,
अंजली द्विवेदी ने पहला पुरस्कार हासिल किया।
सेंट मेरी सीनियर
सेकेंडरी स्कूल, बांदा 89 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। शांति धाम
स्कूल के बच्चे 88 अंकों के साथ दूसरे और संत थामस (कर्वी) 76 अंकों के साथ
तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि फादर मैथ्यू अधोकिल व प्रधानाचार्य फादर फ्रेडी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार सौंपे।