फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी ने ठोंकी चुनावी ताल

Thu, 18 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहुजन मुक्ति पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए ताल ठोंकते हुए कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने को कहा है। बृहस्पतिवार को यहां चित्रकूटधाम मंडल में स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ राजनैतिक दल नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का कार्यक्रम भी है।
विज्ञापन


यहां एक मैरिज हाल में आयोजित सम्मेलन मेें अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए जी-जान से जुट जाएं। प्रदेश में हमें सरकार बनानी है।

बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करे। सम्मेलन में पूर्व मंत्री बशीरुद्दीन सहित देवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश प्रजापति, मीना भारतीय, महंत त्यागी, कबीर गद्दी, दिनेश लोधी, विशंभरनाथ कबीर, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल (चित्रकूट), सीएल कोरी (हमीरपुर) और सीएल भारतीय (महोबा) तथा राजेंद्र कोटार्य (बांदा) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें