फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खराब लड्डू, पेड़ा, गुझिया नष्ट कराई, चार मिठाइयों के नमूने लिए

Wed, 04 Nov 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बिसंडा, बदौसा और अतर्रा की मिठाई दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान खराब व बासी मिले लगभग 40 किलो लड्डू, पेड़ा, गुझिया, जलेबी नष्ट कराई, जबकि छेना, दूध बफी, खोया के नमूने जांच के लिए भरे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने बिसंडा बाजार स्थित गणेश मिष्ठान भंडार से दूध बर्फी का नमूना लिया। यहां करीब 10 किलो बासी पेड़ा और 15 किलो खराब लड्डू नष्ट कराया।
विज्ञापन

बदौसा बाजार के उमेश मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना लिया। यहां पांच किलो रंगीन जलेबी और 10 किलो खराब रंगीन गुझिया नष्ट कराई। अतर्रा बाजार में राजू बघेल की भट्ठी से छेना रसगुल्ला और राम मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साफ-सफाई के साथ गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें