फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय कर्मचारी संघ के बच्छराज बने अध्यक्ष

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव में नए पदाधिकारी चुने गए। उधर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का भी चुनाव हुआ। दोनों की संघों का मुख्य संरक्षक जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव को चुना गया। दोनों चुनाव सर्वसम्मति से हुए।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ में अध्यक्ष पद पर बच्छराज शर्मा चुने गए। सचिव कपिल रावत, उपाध्यक्ष कौस्तुभ यादव, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, ऑडीटर तेजभान पटेल और कानूनी सलाहकार चिंतामणि अवस्थी को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष कुमार सविता, रामनरेश कोटार्य, तृप्ति त्रिपाठी, दीपक पटेल और आशीष गुप्ता को चुना गया। जितेंद्र कुमार व बलराम सिंह कछवाह संरक्षक मंडल में शामिल किए गए। चुनाव अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव रहे। उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बांदा इकाई का वार्षिक चुनाव केंद्रीय नाजिर/चुनाव अधिकारी चिंतामणि अवस्थी की देखरेख में सर्वसम्मति से किया गया।
मुख्य संरक्षक प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव चुने गए। अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, सचिव मनोज कुमार (प्रथम), उपाध्यक्ष ओमजी श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति को चुना गया। कृष्णचंद्र उर्फ बबलू, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, जीतेंद्र सिंह, विनोद कुमार और रामचंद्र कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। संरक्षक मंडल में ब्रजेश नाथ तिवारी व जगमोहन सिंह को शामिल किया गया। यह जानकारी उप नाजिर अख्तर आलम और कैशियर अखिलेश प्रकाश ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें