फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाबा के भक्त बोले... बम-बम भोले

Mon, 16 Feb 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स
विज्ञापन
बांदा। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह चार बजे से ही भक्तों के बम-बम भोले के जयकारे गूंजने शुरू हो गए। देर रात तक भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किए।मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मजिस्ट्रेट सहित पुलिस तैनाती रही।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन शिव के बांबेश्वर मंदिर में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। यहां पर हजारों की संख्या में शहर सहित दूर दराज से आए भक्तों शिवलिंग में जल व बेलपत्र चढ़ाकर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर एएसपी शिवराज व तहसीलदार विकास पांडेय, कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
वहीं अतर्रा के प्रसिद्ध गौरा बाबा मंदिर में भी दिन भक्तों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किया। मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाकर धूम-धाम से पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

कालिंजर दुर्ग स्थित भगवान नीलकंठ मंदिर में जिले के कोने-कोने से भोले बाबा के भक्त पहुंचे। जिले के अलावा मध्य-प्रदेश से भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान शिव का साक्षात निवास बताया जाता है। किले में जाने वाले चढ़ाई मार्ग पर भी पुलिस की मौजूदगी रही। देर शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान नीलकंठ महादेव व माता पार्वती का शृंगार किया गया। रात में भगवान नीलकंठ महादेव व माता पार्वती के विवाह के कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिवरात्रि के अगले दिन हजारों श्रद्धालु भगवान नीलकंठ महादेव व माता पार्वती का शृंगार देखने व दर्शन करने आएंगे। वहीं दुर्ग के ऊपर जगह जगह प्रसाद व भंडारा आयोजित होता रहा। कालिंजर दुर्ग के बीच में बने बलखंडेश्वर में भी भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा का भक्तों ने शृंगार किया। इस दौरान पुलिस किले से नीचे जाने वाले वाहनों को धीमी रफ्तार में चलने के दिशा-निर्देश देती रही।
पैलानी क्षेत्र के कालेश्वर मंदिर में दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि पर्व पर यहां मेला का आयोजन किया गया। यहां हमीरपुर-बांदा राजमार्ग में किसी प्रकार कोई जाम मेला के चलते न लगे इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बबेरू में महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्ध पीठ मां मढीदाई में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शंकर की मूर्ति पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, घतूरा, पुष्प दूध दही व अन्य सामग्री चढ़ाकर पूजा की। इसी प्रकार जसपुरा, तिंदवारी, कमासिन, बदौसा सहित जिले के सभी शिवालयों पर भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा।

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

फोटो- 10 शहर के बांबेश्वर मंदिर में भक्तों का लगा तांता, सुरक्षा व्यवस्था देखते एएसपी शिवराज। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें