बांदा। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए पैरामेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। सीएमओ कार्यालय में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण डा. रेखा रानी ने हरी झंडी दिखाई। सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान आठ दिसंबर से शुरू होगा।
9 से 13 दिसंबर तक घर-घर भ्रमण कार्यक्रम चलाया जाएगा। 16 दिसंबर को छूटे बच्चों को वी-टीम द्वारा पोलियो ड्राप पिलायी जाएगी। जिले में 1026 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 633 टीमें लगाई गई हैं। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 2,87,282 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। कहा कि एक भी बच्चा छूट गया तो संकल्प हमार टूट गया। अपर सीएमओ डाॅ.अजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. विजय शंकर केसरवानी, सुनील सक्सेना, आज्ञाराम वर्मा, राधा शर्मा, कुशल यादव, धर्मराज त्रिपाठी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।(संवाद)