चित्रकूट। स्पोटर्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 टीमो के बीच मुकाबला हुआ। मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, वाराणसी व अयोध्या की टीम ने अपने मैच जीते। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को प्रतियोगता में पहला मुकाबला मुज्जफरपुर व देवीपटान टीम के बीच हुआ। इसमें मुज्जफरपुर की टीम 14-0 से विजेता रही। प्रयागराज-वाराणसी के बीच में प्रयागराज टीम 17-9 से विजेता रही। गोरखपुर- सोनभद्र में गोरखपुर की टीम 20-5 से विजेता रही।। वाराणसी- देवी पटान में वाराणसी की टीम 6-1 से विजेता रही। अयोध्या- लखनऊ में अयोध्या की टीम 19- 12 विजेता रही। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि निर्णायक मंडल में मंयक दीक्षित, मनीष, अंकिता, परमिंदर सिंह, ब्रजेश कुमार, मोनिका सिंह, नीलम , नेहा पांडेय रही। व्यायाम शिक्षक श्याम सुंदर यादव, श्रीकेशन, आनंद सिंह ने सहयोग किया।