औगासी में क्षेत्रीय सपा विधायक ने एक बिजली सब
स्टेशन का शिलान्यास किया। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव और सहायक
मुख्य अभियंता एके गुप्ता ने शिलापट के नजदीक हवन-पूजन किया।
विधायक
ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। अधिशासी अभियंता समरनाथ, एसडीओ आरसी
मौर्य, जेई राहुल पटेल व राधेश्याम, नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह
यादव, ग्राम प्रधान फूलचंद्र निषाद समेत जुग्गीलाल यादव, छेदीलाल गुप्ता,
ज्ञान यादव, लाखन निषाद उपस्थित रहे।