फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कर्जदार किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी की शादी में लिया कर्ज न उतार पाने पर किसान ने फंदा लगा लिया। बड़े भाई ने लटका देखा तो फंदा काटकर जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी छोटेलाल उर्फ छोट्टन (45) ने गुरुवार की शाम घर के बाहरी कमरे में रस्सी से पंखे के छल्ले से फंदा लगा लिया। घटना के समय पत्नी मझली खाना बना रहीं थीं। बड़े भाई नत्थू ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने देर रात मृ़त घोषित कर दिया। भतीजे बृजेश कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को छोट्टन की चौथे नंबर की बेटी प्रीति की शादी थी। शादी के लिए साहूकारों से साढ़े तीन लाख रुपये कर्जा लिया था, उधर, बैंक का भी 60 हजार रुपये कर्ज था।
छोट्टन दो बीघा जमीन में खेती किसानी करते थे, बटाई पर भी खेती लिए थे। बेटी की शादी के बाद वह कर्जा उतारने की चिंता में रहते थे। उनके आठ पुत्रियां हैं। चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घर में पत्नी मझली हैं। थानाध्यक्ष मटौंध संदीप सिंह ने बताया कि परिजन कर्ज की बात बता रहे है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें