कांग्रेस ने अपने 130वें स्थापना दिवस पर पुराने
दिग्गजों को सम्मानित कर नए नेताओं को यह संदेश दिया है कि पुरानों से सबक
लें और कुछ कर दिखाएं।
लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश के
दिग्गज नेताओं ने यहां के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया। दो पूर्व अध्यक्ष समारोह में सम्मान के लिए नहीं पहुंच सके।
रविवार
को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री और यूपी
प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, सांसद पीएल पूनिया और प्रमोद तिवारी ने बांदा के
पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद और साकेत बिहारी मिश्र को प्रशस्ति पत्र
देकर सम्मानित किया।
दो अन्य पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ दुबे और
राजेश दीक्षित किन्हीं कारणों से समारोह में नहीं पहुंच पाए। सोमवार को
जिला कांग्रेस कार्यालय में दोनों पूर्व अध्यक्षों का जिला कांग्रेस नेताओं
ने स्वागत किया और उन्हें सराहा।
गौरतलब है कि रामेश्वर प्रसाद 27
साल तक जिलाध्यक्ष रहे। मौजूदा प्रदेश सचिव साकेत बिहारी ने इस अवसर पर
कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ जनहित
में आंदोलन के लिए तैयार हो जाएं। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने पूर्व
अध्यक्षों के कार्यकाल को सराहा।
इस अवसर पर संकटा प्रसाद
त्रिपाठी, शिवबली सिंह, राममिलन सिंह पटेल, रफत खां गोगा, डा.राजाराम जाटव,
पप्पू हसन, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, राजनारायण सिंह, अजय शुक्ला,
हेमंत वर्मा, राजेश गुप्ता, शोएब रिजवी, संजय ठाकुर इत्यादि शामिल रहे।