प्राइवेट कंपनी द्वारा जमा कराए गए पैसे का भुगतान न
करने पर बांधा पुरवा व पड़ुई गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को
फूल सिंह, श्रीपाल, छोटेलाल, श्यामलाल, बिंदू, शिव कुमार, मर्री, लालाभइया,
सदाप्यारी, ज्ञानवती, अवधेश, बैजनाथ, उमेशचंद्र, दिनेश, संपत आदि
ग्रामीणों ने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी ने बचत के फायदे और लाभ का झांसा
देकर उनसे हजारों रुपये जमा करा लिए।
निर्धारित समय पूरा होने पर
भुगतान की मांग पर कंपनी ने उनके कागजात भी जमा करा लिए। 6 माह से ज्यादा
समय हो गया लेकिन अभी तक किसी का भुगतान नहीं हुआ। एसडीएम को दिए ज्ञापन
में ग्रामीणों ने शीघ्र भुगतान कराने और कंपनी बंद करने की मांग की।