प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम दंपति को सम्मानित करते कुलपति डा.यूएस गौतम।
- फोटो : BANDA
बांदा। विश्व खाद्य दिवस के 75वें स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को आयोजित बीयूएटी कार्यक्रम में कुलपति डा. यूएस गौतम ने छनेहरा लालपुर के प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम खां को पुरस्कृत किया।
यह पुरस्कार एकीकृत कृषि प्रणाली आधारित खेती करने के लिए मिला है। कृषि विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक नरेंद्र सिंह, डा. मुकुल कुमार, केंद्र अध्यक्ष डा. श्याम सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)