फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 39 स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए टेंडर का इंतजार

Wed, 11 Nov 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 12-खगइया ताला विद्यालय के ऊपर से निकला हाईटेंशन लाइन का तार। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले के 39 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए बजट मिलने के बाद भी बच्चों को खतरे से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बिजली निगम को शासन से धनराशि मिल चुकी है, लेकिन अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। टेंडर होने के बाद ही लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू हो सकेगा।
जिले के इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा का सवाल बना हुआ है। कई जगह स्कूल भवनों की जर्जर हालत भी चिंता बढ़ा रही है। विकास खंड तिंदवारी की ग्राम पंचायत बेंदा के मजरे खगइया ताला स्थित प्राथमिक विद्यालय इसका उदाहरण है। यहां 73 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
शिक्षामित्र रामखेलावन के मुताबिक लाइन हटवाने के लिए बिजली विभाग को लिखित प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। विद्यालय आने-जाने और परिसर में रहने के दौरान बच्चों के साथ अभिभावकों को भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। विद्यालय में बिजली के तारों के साथ भवन की स्थिति भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 1960 में बने भवन की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। जर्जर हालत के चलते बच्चों को दूसरे कक्षों में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है।
एक तरफ सिर के ऊपर हाईटेंशन तारों का खतरा है तो दूसरी ओर कमजोर भवन में बच्चों की पढ़ाई कराना चुनौती बना हुआ है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के मुताबिक, 20 अक्तूबर को मिला है बजट। टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है।
-
भाथा स्कूल के 67 बच्चों को खतरा
बांदा। जसपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट भाथा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में 67 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकलने से बच्चों साथ में अध्यापकों को भी खतरा है। इसके लिए कई बार अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उनके स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन अब तक नहीं हटाई गई है। (संवाद)


-
खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने बताया कि विद्यालयों की समस्या को लेकर बिजली विभाग से एस्टीमेट प्राप्त हुआ था। इसे शासन को बजट के लिए भेजा गया था।




78 में से 39 विद्यालयों को मिल चुकी राहत
बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले जिले के 78 विद्यालयों को बिजली संबंधी खतरों के लिहाज से चिह्नित किया था। इनमें से 39 विद्यालयों की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट की जा चुकी है। शेष 39 विद्यालयों में समस्या बनी हुई है। इनमें नरैनी, तिंदवारी, बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, महुआ, बबेरू, जसपुरा और नगर क्षेत्र के विद्यालय शामिल हैं।


-

तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश भी नहीं आया काम
11 सितंबर को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को तीन दिन में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। विद्यालयों में बिजली कनेक्शन सुनिश्चित कराने को भी कहा गया था। अब बजट मिलने के बाद मामला टेंडर प्रक्रिया में अटका है।
विज्ञापन

-
वर्जन
अक्तूबर में 39 विद्यालयों की सूची मिलने के बाद लाइन शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसके लिए बजट भी मिल चुका है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जानी है। इसके बाद चिह्नित सभी विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने का काम कराया जाएगा।
-रविशंकर, अधीक्षण अभियंता विद्युत बांदा।

फोटो 12-खगइया ताला विद्यालय के ऊपर से निकला हाईटेंशन लाइन का तार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें