फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हादसे में औरैया के ठेकेदार की मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। थाना क्षेत्र के अमलोर-पिपरहरी के बीच बाइक सवार तीन लोगों के सामने अचानक मवेशी आ जाने से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार औरैया के ठेकेदार की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

औरैया के गांव चिरुहली निवासी फूल चतुर्वेदी ने बताया कि उनका मौसेरा भाई प्रभात चतुर्वेदी (43) बिजली निगम में ठेकेदारी करते थे। वह बांदा में सिविल लाइन में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह अपने साथ काम करने वाले गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द निवासी एजाज (24) व उसके भाई सिराज (22) के साथ बिजली निगम के काम से बाइक से पैलानी जा रहे थे।
रात में अमलोर-पिपरहरी के पास अचानक मवेशी सामने आ जाने से उससे टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जसपुरा सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। भाई ने बताया कि प्रभात के एक पुत्र हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पत्नी विद्या देवी हैं। एक माह पहले ही वह गांव से बांदा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि बाइक के मवेशी से टकराने से हादसा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें