फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यूपी पुलिस में कांस्टेबल बने अतुल, जिले में दूसरी रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। फतेहगंज निवासी अतुल गुप्ता का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। उन्होंने प्रदेश में 115 वीं और जिले में दूसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अतुल के पिता देवीशरण गुप्ता गांव में किराना की दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। अतुल ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई और गुरुजनों को दिया। बताया कि भर्ती की तैयारी के दौरान वह रोजाना करीब छह घंटे पढ़ाई करते थे और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी नियमित अभ्यास करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें