फोटो 24- कुश्ती मुकाबले में दावपेंच आजमाते पहलवान। संवाद
- महिला पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेच, आधा दर्जन मुकाबले बराबरी पर छूटे
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी। गांव नांदादेव स्थित सिद्धपीठ मां मढ़ींदाई मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों में कानपुर की पूनम पहलवान ने ग्वालियर के संतोष पहलवान को कला-जंग का दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। वहीं गोरखपुर की अमृता पहलवान गोरखपुर ने कानपुर की आकांक्षा को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में बाबा भगत दास हरिद्वार ने मुन्ना पहलवान सुहाना को चरखा दांव लगाकर रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। इसके अलावा बाबू पहलवान कैथी, श्याम पहलवान मूंगुस, मेघराज पहलवान हमीरपुर, राधेश्याम पहलवान मिरगहनी और भूरा पहलवान नई दिल्ली सहित अन्य पहलवानों ने जोर आजमाइश की। करीब आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस दौरान नंदू सिंह, जितेंद्र सिंह, लालबाबू मिश्रा, रमेश श्रीवास, विनय सेंगर मौजूद रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका शिवराज सिंह ने निभाई, जबकि कमलेश कुमार ने कमेंट्री की।