फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कूल में 92 बच्चों की हाजिरी, मौके पर मिले सिर्फ 28

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राथमिक विद्यालय अरबई में अनियमितताओं की शिकायत पर बीईओ और बीडीओ ने की जांच
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने कन्वर्जन कॉस्ट, एमडीएम और फर्जी हाजिरी में गड़बड़ी के लगाए आरोप

बांदा। बड़ोखरखुर्द ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अरबई में अनियमितताओं की शिकायत पर बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)जांच करने पहुंचे। जानकारी पहले से होने पर अधिकांश शिक्षक और शिक्षामित्र विद्यालय में नहीं मिले। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने कन्वर्जन कॉस्ट, मिड डे मील और फर्जी हाजिरी समेत कई अनियमितताओं की शिकायत की। अधिकारियों ने शिकायतों के बिंदुओं की जानकारी जुटाई।

करीब एक पखवारा पहले ग्रामीणों ने प्रधान के माध्यम से सदर विधायक से विद्यालय में अनियमितताओं की शिकायत की थी। विधायक ने शिकायत जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी थी। बीएसए के निर्देश पर बीईओ और बीडीओ गुरुवार को विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि विद्यालय में बच्चों की वास्तविक संख्या और अभिलेखों में दर्ज हाजिरी में अंतर है। उनका आरोप था कि विद्यालय में 28 बच्चे मौजूद थे, जबकि हाजिरी रजिस्टर में 92 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। बीईओ ने इस संबंध में उपस्थित शिक्षक से सवाल किया तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धनंजय सिंह समेत करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने उपस्थित सहायक शिक्षक जानकीशरण के सामने भी आरोप दोहराए। ग्रामीणों ने कन्वर्जन कॉस्ट और मिड डे मील में भी अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने विद्यालय में पुताई, कागजों पर काम दर्शाने, वॉल पेंटिंग, फर्जी हस्ताक्षर से चेक कैश कराने और बिल-बाउचर में गड़बड़ी समेत वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कराने की मांग की है। इन आरोपों की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

बीईओ किशन कुमार ने बताया कि वह शिकायत की जांच के लिए विद्यालय गए थे। शिकायत में लगाए गए बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच की आख्या बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें