फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से जिले में 20 से अधिक मकान और दीवारें ढहीं, गृहस्थी का सामान दबा

विज्ञापन
फोटो-20-जल भराव के कारण भदेहदू गांव मे गिरा पक्का मकान। संवाद
विज्ञापन
फोटो-20-जल भराव के कारण भदेहदू गांव मे गिरा पक्का मकान। संवाद
विज्ञापन

फोटो-21-दिखितवारा के अंश सताउवा पुरवा मे गिरा मकान दिखाती महिला। संवाद
फोटो-22-अतर्रा में कच्चा घर गिरने के बाद फुटपाथ पर बैठा मजदूर परिवार। संवाद
फोटो-23-छनिया पुरवा में गिरा कच्चा मकान। संवाद
- महुआ, तिंदवारी, अतर्रा, नरैनी, कमासिन और जसपुरा क्षेत्र में बारिश का असर
- कई परिवारों के मकान ढहने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदातिंदवारीअतर्रा । लगातार बारिश से जिले में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में महुआ, तिंदवारी, अतर्रा, नरैनी, कमासिन और जसपुरा क्षेत्र में 20 से अधिक मकान व दीवारें ढह गईं। इसमें अकेले जसपुरा के बरेहटा गांव में ही 15 मकान गिरे हैं। हादसों में गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि किसी घटना में जनहानि नहीं हुई।

महुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जरर के छनिया पुरवा में रमेश पुत्र बादल का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में बकरी और गृहस्थी का सामान दब गया। तिंदवारी क्षेत्र के बेंदा घाट में तीन कच्चे मकान ढह गए। इनमें गाडीडेरा निवासी रामचरन निषाद, खगइया ताला बेंदा निवासी देवनारायण और लाहाडेरा क्योटरा निवासी राजकुमार निषाद के मकान शामिल हैं।
विज्ञापन

अतर्रा के आजाद नगर निवासी हरिशंकर वर्मा का कच्चा मकान गिर गया। तहसील क्षेत्र के दिखतवारा गांव के मजरा सतौवा पुरवा में मजदूर पिंटू का मकान भी ढह गया। कमासिन क्षेत्र के भदेहदू गांव में रामचंद वर्मा का दो मंजिला मकान गिर गया।
जसपुरा क्षेत्र के बरेहटा गांव में करीब 15 कच्चे मकान और दीवारें ढह गईं। बारिश से बब्लू पुत्र भगवानदीन निषाद, माता दीन निषाद, मुन्ना पाल, सिपाही लाल, मान सिंह, प्रमोद, रामरूप, राममिलन निषाद, विनय, दयालाल , सिया राम निषाद और रामबाबूनिषाद के मकान गिर गए।
विज्ञापन

वहीं रामकरन , प्रमोद निषाद और रामकरन पुत्र परसन की दीवारें भी ढह गईं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर मदद की मांग की है।

फोटो-20-जल भराव के कारण भदेहदू गांव मे गिरा पक्का मकान। संवाद

फोटो-20-जल भराव के कारण भदेहदू गांव मे गिरा पक्का मकान। संवाद

फोटो-20-जल भराव के कारण भदेहदू गांव मे गिरा पक्का मकान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें