बांदा के खप्टिहा कलां में भैंस चराने गई दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक हाल ही में दुष्कर्म मामले में जेल से छूटा है।
पैलानी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह दो किशोरियां मवेशी चरा रहीं थीं। इसी बीच गांव का 35 वर्षीय दबंग युवक कुल्हाड़ी लेकर आया और किशोरियों को धमकाते हुए जंगल की ओर घसीट ले गया। वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने गांव आकर उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचते ही आरोपी दोनों को छोड़कर भाग गया।