फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिनदहाड़े किशोरी को पड़ोसी दो युवक जबरन घसीटकर खेत ले गए और दुराचार का प्रयास किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सुबह 14 वर्षीय किशोरी घर से कुछ दूर महुआ के फल बीन रही थी। तभी दो युवक आ धमके और उसे जबरन खेत की तरफ घसीट ले गए। दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने से वहां मौजूद ग्रामीणों के आ जाने पर दोनों युवक भाग निकले।
घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 354, एससीएसटी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला चिकित्सालय में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इंसपेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। आरोपी दोनों युवक किशोरी के पड़ोसी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें