फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाभी से दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देवर ने भाभी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर महिला को लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज के लिए उसके साथ अक्सर मारपीट करते हैं। आरोप है कि शनिवार की शाम पति कूड़ा फेंकने जा रहा था। उसकी बहनों ने कहा कि भाभी से कूड़ा फिंकवाओ। इस पर विवाद बढ़ गया। सास-ससुर, दोनों देवर व ननदों ने उसको कमरे में बंद कर पीटा। आराेप है कि मझले देवर ने दुष्कर्म की कोशिश भी की। किसी तरह चंगुल से छूटकर हेल्प लाइन नंबर 1076 पर फोन किया। देहात कोतवाली पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता के घरवालों को थाने बुलाया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें