फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर घर पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। रास्ते में नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया। पिता को लाठी-डंडों पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन मनचलों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में कई दिनों से तीन मनचले नाबालिग को रास्ते में रोककर छींटाकशी कर रहे थे। इससे परेशान होकर नाबालिग ने अपने घरवालों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने बृहस्पतिवार की देर शाम को शोहदों के घर जाकर विरोध किया, तो दबंगों ने पीड़िता के घर पर धावा बोल दिया। पिता से मारपीट की। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि नंदना निवासी जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें