फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतर्रा ने जीता हस्तम तकुली क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। हस्तम गांव में चल रहे हस्तम तकुली क्रिकेट टूर्नामेंट के 10वें सीजन का फाइनल मैच अतर्रा और नाई टीम के बीच में खेला गया। अतर्रा की टीम ने दो विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अतर्रा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। नाई टीम के बल्लेबाजों ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 119 रन बनाए। सत्यम सिंह ने 25 एवं उत्कर्ष कुमार ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुई अतर्रा की टीम ने आखिरी ओवर पर चौका मारकर दो विकेट से जीत हासिल कर कप जीत लिया। बल्लेबाज शिवम सिंह 33 रन, आशु डिस्कवर 25 रन बनाए। बल्लेबाज सत्यम तिवारी और महेंद्र गौतम की जोड़ी ने 30 रन जोड़कर टीम को जिताया।
नाई टीम की ओर से गेंदबाज उत्कर्ष, सत्यम, सचिन ने दो-दो विकेट लिए। निर्णायक मंडल के द्वारा मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड अतर्रा टीम के खिलाड़ी सचिन यादव को दिया। मैच में कमेंट्री जीत सिंह, अंपायर की भूमिका तेज सिंह, तथा स्कोरर की भूमिका में यशवीर सिंह यादव रहे। टूर्नामेंट संस्थापक हरिओम शर्मा, ग्राम प्रधान मनोज निगम, ने 21 हजार रुपये, शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार उपविजेता नाई टीम के सभी खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये तथा शील्ड एवं मैडल देखकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अधरौरी योगेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान खमौहरा दिनेश सिंह, दिनेश द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, विक्रम सोलंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें