फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतर्रा-चौसड़-ओरन मार्ग 36 करोड़ से होगा चौड़ा

विज्ञापन
ओरन मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढों के बीच से गुजरता सवारियां से भरा ई रिक्शा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। अतर्रा-चौसड़-ओरन तक 20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य जल्द किया जाएगा। इसके लिए 36 करोड़ तीन लाख 92 हजार रुपये शासन ने आवंटित किया है। प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्ग बनने के बाद अब आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन



अतर्रा-चौसड़-ओरन मार्ग से रात-दिन छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। रोड संकरा और जर्जर होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। 20 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। शासन ने वित्तीय स्वीकृत देते हुए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 77 लाख 15 हजार रुपये कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए हैं।

विधायक ने बताया कि इस सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य होने से यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। यात्रा में समय भी कम लगेगा। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर था, जिससे सवारियों से भरे ई-रिक्शा, दोपहिया और तीन पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें