फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र समापन पर पंचकुंडीय महायज्ञ

Sat, 16 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ में आहूतियां देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नवरात्र समापन पर गायत्री शक्तिपीठ पंचकुंडीय महायज्ञ में यजमानों ने आहुतियां दीं। गायत्री महामंत्र का महत्व बताया। उधर, मटौंध कसबे में रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई। अलीगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को प्रवचन में परिव्राजक बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि गायत्री महाशक्ति स्वयं ही मूल प्रकृति है।
विज्ञापन


साधकों को अनुष्ठान के दौरान मंत्र जप व व्रत के साथ इस सत्य का अनुभव करना चाहिए। पंच कुंडीय महायज्ञ में गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दिलाईं। सुदामा साहू, सविता खरे, राम जानकी शुक्ला, मुन्नी, रानी, सुधा,, राम सिंह, अमित श्रीवास्तव, प्रकाशचंद्र आदि ने व्यवस्था संभाली।

उधर, मटौंध कसबे में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह पेरिया मंदिर से पालकी में राम दरबार की झांकी सजाकर यात्रा रवाना हुई। डीजे की धुन पर युवा श्रद्धालु नाचे-थिरके। रामलीला मैदान, बाजार, किलवा गड़हा व इचौली तिराहा होते हुए शोभा यात्रा वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


महिलाओं ने राम-जानकी की आरती उतारी और पुष्प वर्षा करते हुए प्रसाद बांटा। मुन्ना गुप्ता, प्रेम नारायण मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, मोतीलाल, राकेश लखेरा, जीतू, सोमनाथ, बबलू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रामजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें