बांदा। हार्पर क्लब में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर
सोमवार को अखंड भंडारा हुआ। परिसर दिन भर भक्ति भजनों से गूंजता रहा।
भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संकट मोचन मंदिर
में रामनाम जप के छह साल पूरे होने पर हार्पर क्लब में चल रही श्रीमद्
भागवत कथा का शनिवार को समापन हुआ। रविवार को सुबह से हवन यज्ञ व भंडारे का
कार्यक्रम चला।
पंडित जगदीश मिश्र ने वेद मंत्रोच्चार के बीच
हवन-पूजन कराया। तमाम लोगों ने सपरिवार आहुतियां डालीं और मंगलकामना की।
कलाकारों ने भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत कर मन मोहा।
भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
जगदीश
त्रिवेदी (मुंगूस), अमिता वाजपेयी, समीर सिंह, किशुन सिंह कछवाह व संयोजक
संकट मोचन मंदिर के पुजारी भोले इत्यादि प्रसाद वितरण में रहे।