फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कहीं गरबा तो कहीं चित्रकला में बालिकाओं ने दिखाया प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 17 गरबा नृत्य के विजेताओं को सम्मानित करतीं महिला थाना प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
बांदा अतर्रा। मिशन शक्ति के तहत विद्यालयों व संस्थाओं द्वारा छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को बालिकाओं ने नृत्य व चित्रकला में अपना प्रदर्शन दिखाया।
विज्ञापन

शहर में शनिवार रात मर्दननाका मोहल्ला में भारतीय नवयुवक समाज ने अभियान के अंतर्गत शक्ति स्वरूपा कन्याओं एवं बालकों के गरबा नृत्य का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने विभिन्न गानों की धुन पर प्रस्तुति दी।और खुशी और मस्ती भरे वातावरण में आनंद उठाया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी बालिकाओं ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा आरती से हुआ। इस दौरान महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद, महिला थाना 112 डायल प्रियंका निगम, डॉ ऋचा खरे, विनोद तिवारी, संजीवनी भारत ट्रस्ट के सचिव अरुण निगम, गायत्री परिवार के नवीन निगम सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं ने देवी स्वरूपों की मनमोहक चित्रकला प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रियांशी व शबनम ने मिलकर मां दुर्गा का आकर्षक चित्र बनाया, जिसे सभी ने खूब सराहा। वहीं दिव्यांशी और श्वेता की कृतियां भी सराहनीय रहीं। स्वर्णराज, शिवम, अंश चौरिहा के चित्रों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक राजेश कुमार, श्याम निगम ने किया। कार्यक्रम का संचालन नम्रता सिंह, अल्का सिंह ने संभाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
-
डांडिया नाइट में पारंपरिक परिवेश की दिखी झलक
बांदा। शहर के निजामी पैलेस में उमंग डांडिया नाइट बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिलाओं युवतियों और बच्चियों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार की रात तक चला कार्यक्रम में सुंदर और पारंपरिक परिवेश से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, उमा शंकर पांडे, सरिता द्विवेदी, मालती गुप्ता, वंदना गुप्ता, संतोष ओमर, नीता ओमर, सीमा सिंह, आराधना शर्मा, ज्योत्सना पुरवार, नीलिमा पुरवार शामिल रहे।

फोटो - 17 गरबा नृत्य के विजेताओं को सम्मानित करतीं महिला थाना प्रभारी। संवाद

फोटो - 17 गरबा नृत्य के विजेताओं को सम्मानित करतीं महिला थाना प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें