फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बदौसा-मगरदहा मार्ग के निर्माण का आश्वासन

Sat, 19 Sep 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन से मगरदहा बाबा मंदिर तक जाने वाले तीन किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए विधायक ओममणि वर्मा को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने की मांग की। यह मार्ग भुसासी, चंदौर समेत करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। कच्चे और गड्ढायुक्त मार्ग से ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है। वर्ष 2007-08 में नरेगा के तहत इस पर मिट्टी और पुलिया का कार्य हुआ था।
विज्ञापन

सड़क के पक्कीकरण के कई प्रस्ताव भेजे गए, पर निर्माण नहीं हो सका। विधायक ओममणि वर्मा ने समस्या के जल्द समाधान और मार्ग निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान रत्नाकर सिंह चंदेल और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें