फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: परीक्षा खत्म होते ही परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा का शनिवार से समापन हो गया। पेपर खत्म होने के बाद परीक्षार्थी बाहर निकले तो उनके चेहरों पर मुस्कान झलकी। पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरी बोर्ड परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। हालांकि नकल रोकने को गठित चार सचल दल लगातार निरीक्षण करते रहे। शांति पूर्ण परीक्षा समाप्त होने पर जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी को शुरू हुई थीं। शनिवार को बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन रहा। प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय में पंजीकृत 245 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कश्मीरी भाषा में तीन परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जो तीनों परीक्षा देने नहीं पहुंच सके। जबकि सिंधी भाषा की परीक्षा में दो पंजीकृत रहे और दोनों परीक्षा में शामिल हुए।इंटरमीडिएट व्यावसायिक विषय में पंजीकृत 743 में 718 ने परीक्षा दी। वहीं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय में पंजीकृत 1330 में 85 परीक्षार्थी गैरहाजिर हुए। कृषि गणित में 424 में 20 परीक्षार्थी नहीं आ सके। कृषि रसायन विज्ञान में 349 परीक्षार्थियों में चार अनुपस्थित रहे। डीआइओएस विजय पाल सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन चली परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। पूरी परीक्षा नकल विहीन शांति पूर्ण माहौल में कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें