फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में एकी मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात को ताहिर (32) थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्रा गांव से अपना बागवानी का काम करके लौट रहा था। बदौसा रोड शांति धाम स्कूल के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार संतोष (30) पुत्र पुन्नू से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में रेहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सहित थाना पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल संतोष को पहले सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रेहान तुर्रा गांव में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के बगीचे में आम की बागवानी का काम करता था । दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना मिलते ही रेहान के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें