फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाईस्कूल में अरुज मिश्रा बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में सेंटमैरी के छात्र अरुज मिश्रा ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ जिला टाॅप किया। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा अनुष्का वर्मा ने 97.20 अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान पाया। वहीं संत तुलसी पब्लिक स्कूल के छात्र प्रत्यक्ष पटेल ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों के घर में खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आरआई के पद तैनात वेदमणि मिश्रा के बेटे अरुज मिश्रा ने हाईस्कूल में उड़ान भरी। अरुज मिश्रा 97.60 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। जबकि इसी काॅलेज की छात्रा अनुष्का वर्मा ने 97.20 अंक हासिल कर जिले की टापटेन सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेखूपुर (जसपुरा) में तैनात शिक्षक विवेक पटेल के बेटे प्रत्यक्ष पटेल ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
वह संत तुलसी पब्लिक स्कूल का मेधावी छात्र है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों के घर में खुशियां मनाई गईं। नाते-रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने फूल माला पहनाकर मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें