फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एआरटीओ ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को श्रद्धालु को उतरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। ट्रैक्टर-ट्रालियों से हुए हादसों में अब तक कई लोग अकाल मौत का शिकार हो चुके हैं, फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। एआरटीओ शंकर सिंह ने बिसंडा क्षेत्र में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया और ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठे श्रद्धालुओं को नीचे उतरवा दिया। दूसरे वाहनों से श्रद्धालु देवी मंदिरों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन




एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्राली श्रद्धालुओं से भरे मिले। इन्हें रोका गया और श्रद्धालुओं को नीचे उतारा गया। चालक को हिदायत दी गई कि दोबारा ट्रैक्टर ट्राली में सवारियां भरी मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी श्रद्धालुओं को दूसरे वाहनों से देव स्थानों की ओर जाने दिया गया। एआरटीओं ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली सिर्फ कृषि कार्य के लिए है। इधर, एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान छह ओवरलोड बालू भरे ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। सभी ट्रकों को बिसंडा थाने में खड़ा कराया गया है। इस मौके पर पीटीओ रामसुमेर यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें