फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 40 करोड़ के इंतजाम फेल,10 दिन में जल गए 43 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। बिजली विभाग ने रिवैंप योजना में शहर की व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर और केबल जवाब दे रहे हैं। शहर में ही पिछले दस दिनों में 43 ट्रांसफार्मर फुंक गए और 124 शिकायतें केबल जलने की आईं।
विज्ञापन

शहर में इस समय भीषण बिजली कटौती से जनता बेहाल है। 24 घंटा तो दूर दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। शासन की मंशा है थी कि इस वर्ष गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले। इसके लिए साल भर से ट्रांसफार्मर के लोड बढ़ाने और केबल बदलने की कवायद चल रही है। विशेष योजना में जहां शहर में करीब चार किलोमीटर का केबल नया डाला गया है। वहीं 120 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है।
शासन को विभाग की ओर से यह रिपोर्ट भेजी गई थी कि बिजली को लेकर काम पूरा हो गया है। गर्मी में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। जैसे ही अप्रैल में गर्मी बढ़ी तो विभाग के यह दावे धड़ाम हो गए। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब 15 घंटे उपभोक्ताओं को लगातार बिजली मिली हो।
विज्ञापन

तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन में अभी तक 200-200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। यहां 165 एमवीए का ट्रांसफार्मर और बढ़ा दिया गया है। इसका असर आपूर्ति पर नहीं दिख रहा है।
बिजली कटौती पीछे अधिकारियों का तर्क है कि अभी लाइनों पर भारी लोड पड़ रहा है। संकट मोचन सब स्टेशन तैयार होने से समस्या दूर हो जाएगी। उधर, सदर विधायक ने भी अप्रैल में सब स्टेशन चालू होने का दावा किया था, लेकिन यहां 50 प्रतिशत भी काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें