फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में डांटकर थप्पड़ मारा, मझले ने कर दी बड़े भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे की हालत में थप्पड़ मार देने पर मझले भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को मुरवल-सिमौनी गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। आलाकत्ल लकड़ी की पाटी भी कुएं के पास झाड़ियों से बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि बबेरू के मुरवल गांव में 20 अप्रैल की रात मुकेश तिवारी की छत पर सोते समय सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना में उसके पिता शशिपाल तिवारी ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उसने मझले पुत्र कृष्णकांत तिवारी पर हत्या की आशंका जताई। पिता के मुताबिक घटना की रात मुकेश नशे में घर आया था। कृष्णकांत का मुकेश से खेत में रखे गेहूं को उठवाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें मुकेश ने उसे डांटकर थप्पड़ मार दिया था। बाद में मां ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया था। घटना के बाद से कृष्णकांत फरार हो गया। सीओ बबेरू ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्णकांत को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि मुकेश अक्सर उसे डांटता था और मार भी देता था। घटना वाली रात में मुकेश ने उसे मारा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने लकड़ी की पाटी से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने कृष्णकांत तिवारी को जेल भेजा है। गिरफ्तारी में बबेरू कोतवाल बलराम सिंह, एसआई जयचंद्र सिंह, हरिश्चंद्र, विजय बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें